किशोर सिंह राजपूत 9981757273
ब्यावरा-राजगढ़ हाईवे पर मोहनपुरा पंप हाउस के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
🔔 यह भी पढ़ें...
ब्यावरा। राजगढ़ जिले के जयपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजगढ़ और ब्यावरा के बीच स्थित मोहनपुरा पंप हाउस के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल (एमपी 04 क्यूए 5771) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार 30 वर्षीय मांगीलाल पिता रायसिंह तंवर, निवासी बांसखेड़ी, ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि मांगीलाल ब्यावरा से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान मोहनपुरा पंप हाउस के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें













































