किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संगठन, जिला शाजापुर द्वारा शनिवार को छत्रपति शिवाजी स्टेडियम से मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला (आईपीएस) ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर 73 वर्षीय बुजुर्गों तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
🔔 यह भी पढ़ें...
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए एसपी प्रियंका शुक्ला ने कहा कि मैराथन में भाग लेना स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत सभी को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्ति की शपथ भी ली।

कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देना, लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नशा मुक्त भारत के संदेश का प्रसार करना था। मुख्य अतिथि का स्वागत जिला खेल अधिकारी रविंद्र हार्डिया एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला प्रभारी मनोज कुमार जायसवाल ने पौधा भेंटकर किया। स्वागत भाषण वारंट अफसर प्रदीप कुमार वैद्य ने दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार जायसवाल तथा समन्वय सेवानिवृत्त पैरा कमांडो नरेंद्र विश्वकर्मा ने किया।
कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक संगठन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, अखिल विश्व गायत्री परिवार, पवित्र वसुधा आनंद क्लब, टाइम मीडिया, कलचुरी यूथ फाउंडेशन तथा आदर्श भिलाला समाज प्रतिभा सम्मान समिति के सहयोग से आयोजन संपन्न हुआ। जिला जेल विभाग ने धावकों का स्वागत किया, जबकि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। प्रतिभागियों के लिए पेयजल की व्यवस्था गवली समाज शाजापुर ने की।
मैराथन पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुरुष एवं महिला वर्ग में ओवरऑल टॉप-5, अंडर-16, अंडर-30, अंडर-45 तथा 45 प्लस श्रेणियों में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। अंडर-16 वर्ग के शीर्ष 25 बालक एवं बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। 73 वर्षीय बिहारी लाल गुर्जर (निवासी करेड़ी माताजी) को मैराथन पूरी करने पर विशेष सम्मान दिया गया। महिला 45 प्लस वर्ग में सीमा शिवहरे प्रथम, वर्षा विश्वकर्मा द्वितीय तथा प्रीति शिवहरे एवं अनिता भावसार तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर डॉ. एस.डी. जायसवाल, अवधेश कुमार शेष, मनीष धाकड़, नारद उपाध्याय, सूरज कुमार शर्मा, सूबेदार के.एन. आर्य, हवलदार हरिदर्शन सिंह तोमर, ओमप्रकाश कुशवाह, कमल सिंह गुर्जर, राकेश सिंह गुर्जर, जीवन सिंह गुर्जर, मोतीलाल जायसवाल, अरुण गवली, मनीष शर्मा, अर्जुन सिंह सेंधव, देवेंद्र प्रजापति, योगेश कुशवाह, चंदन चौहान, कमलेश सिलोदिया सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग की टीम और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें













































