🔥 ट्रेंडिंग

लालघाटी थाना पुलिस की मानवीय पहल भटके हुए अर्धविक्षिप्त बुजुर्ग को संवारा ओर परिवार से मिलाया

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। पुलिस का मानवीय और संवेदनशील चेहरा रविवार को शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र में देखने को मिला। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों ने एक भटके हुए अर्धविक्षिप्त बुजुर्ग की मदद कर समाज के सामने एक उत्कृष्ट मिसाल पेश की है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को लालघाटी थाने का स्टाफ जब नाश्ता कर रहा था, तभी उनकी नजर अत्यंत दयनीय हालत में भटक रहे एक बुजुर्ग पर पड़ी। वह लंबे समय से नहाया नहीं था और उसके बाल व दाढ़ी काफी बढ़ चुके थे। बातचीत करने पर वह कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहा था।

पुलिसकर्मी उसे थाने लाए, जहां उसे स्नान कराया गया और बाल-दाढ़ी कटवाकर साफ-सुथरा बनाया गया। इस स्नेहपूर्ण व्यवहार के बाद बुजुर्ग ने अपने घर की कुछ टूटी-फूटी जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस उसके परिजनों की तलाश कर रही है।

इस सराहनीय कार्य में प्रधान आरक्षक चंद्रपाल जाट, प्रधान आरक्षक जसवंत जाटव भारत सिंह किरार बाकी स्टाफ की अहम भूमिका रही। स्थानीय नागरिक पुलिस की इस सेवा-भावना की जमकर सराहना कर रहे हैं।

जीआरपी उज्जैन की तत्परता से कुछ ही दिनों में लापता युवती सुरक्षित दस्तयाब, परिवार ने जताया आभार

शाजापुर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला की अभिनव पहल जिले के हर थाने में साइबर पुलिस इकाई की शुरुआत

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

error: Content is protected !!