🔥 ट्रेंडिंग

पीथमपुर की सेक्टर 3 में स्थित हजारगो वेस्ट कंपनी में भीषण आग

धार। पीथमपुर की सेक्टर 3 में स्थित हजारगो वेस्ट कंपनी में भीषण आग लगने की घटना के लगभग 4 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

आग ने कंपनी के आसपास की दो अन्य कंपनियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि दूर-दूर तक आग के गुबार देखे जा सकते थे। घटना के बाद कंपनी में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एक के बाद एक कई धमाके हुए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर काबू पाने के प्रयासों के बावजूद आग फैलती जा रही थी। इस दौरान कंपनी में खड़े एक डंपर और जेसीबी भी आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गए। आग से हुए नुकसान का अभी तक आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, क्योंकि एहतियात के तौर पर आसपास की कंपनियों को खाली करा लिया गया था। पीथमपुर के तीनों थानों की पुलिस, थाना प्रभारी, धार एसपी और प्रभारी कलेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम रात तक डटी रही।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!