कृषक फसल नुकसानी की जानकारी बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराए – कलेक्टर बाफना
शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना ने जिले के समस्त किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि जिनकी भी फसल प्राकृतिक आपदा अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से प्रभावित हुई है, वे होने वाले फसल नुकसान की जानकारी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत भारतीय फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 या ह्वाट्सऐप चैट नंबर 7065514447 या फिर क्रॉप इंश्युअरेंस ऐप के माध्यम से भी 72 घंटे के अंतराल में अनिवार्य रूप शिकायत दर्ज कराए।
🔔 यह भी पढ़ें...
उन्होंने जिले के किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि शिकायत दर्ज करते समय लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों जिनमें किसान की फसल बीमा पॉलिसी नंबर, किसान का आधार कार्ड, किसान का सर्वे नंबर एवं किसान का केसीसी खाता नंबर साथ रखें।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































