किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर।पुलिस विभाग में अपनी निष्ठावान और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले सुनेरा थाने के सब इंस्पेक्टर आरएस तोमर निर्धारित सेवाकाल पूरा होने पर सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक गरिमाममय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने उन्हें और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
🔔 यह भी पढ़ें...

37 साल 3 माह का रहा सराहनीय कार्यकाल
सब इंस्पेक्टर आरएस तोमर अपने लगभग 37 साल (3 माह) के कार्यकाल के दौरान प्रदेश के कई थानों के बाद सुनेरा थाने पर पदस्थ रहे। इस लंबी समयावधि में उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया। उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और जनता के बीच पुलिस की छवि को बेहतर बनाने में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
परिवारजन, मित्रों और पुलिसकर्मियों ने दी शुभकामनाएं
विदाई समारोह के दौरान थाने का पूरा माहौल भावुकता से भरा रहा। इस अवसर पर उनके परिवारजन, इष्ट-मित्र, शुभचिंतक और थाना परिसर के तमाम पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने आरएस तोमर को फूलमालाएं पहनाकर और उपहार भेंट कर उनके सफल एवं सुखी जीवन की कामना की। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल के संस्मरण साझा करते हुए कहा कि आरएस तोमर ने हमेशा एक अनुशासित और मिलनसार पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी ड्यूटी निभाई है, जो हम सभी के लिए एक प्रेरणा है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































