किशोर सिंह राजपूत 998175727
शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना की अध्यक्षता में सोमवार को समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने राज्य शासन के निर्देशानुसार ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ के प्रभावी संचालन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
🔔 यह भी पढ़ें...
कलेक्टर बाफना ने बताया कि यह अभियान 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को जिले में जन-समस्या समाधान एवं शासकीय योजनाओं के लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अभियान का पहला शिविर 7 अगस्त (शुक्रवार) को अरनियाकलां में आयोजित होगा। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन के निर्देशों के अनुरूप अभियान का समयबद्ध, समन्वित एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके।



टॉप न्यूज़









शेयर करें















































