किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। जिला अभिभाषक संघ, शाजापुर द्वारा नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला अभिभाषक संघ के सचिव शैलेंद्र वर्मा ने किया। संघ के अध्यक्ष करण सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष गिरधारी देवतवाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र जायसवाल, कार्यकारी कोषाध्यक्ष तंजीम लोधी, लाइब्रेरियन सचिव तेजकरण मेवाड़ा तथा सह-सचिव विकास सक्सेना ने पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण प्रसाद पांडे एवं रामकुमार शर्मा, जबकि कनिष्ठ अधिवक्ता इसहाक अंसारी, नरेंद्र तिवारी, अनिल कुमार आचार्य, धीरज सिसोदिया और दिलीप नागर ने भी गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
🔔 यह भी पढ़ें...
समारोह में वरिष्ठ महिला अधिवक्ता लड़कुंवर ठाकुर तथा महिला अधिवक्ता तंजीम सिद्दीकी, वर्षा ठाकुर एवं वंशिका गोस्वामी ने पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं संघ के कर्मचारी संतोष सोनी, प्रवीण मोहड़कर एवं राहुल कुम्भकार (क्लर्क/लाइब्रेरियन/अकाउंटेंट) ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में जिला अभिभाषक संघ, शाजापुर के बड़ी संख्या में अधिवक्ता सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।



टॉप न्यूज़









शेयर करें















































