किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। आगामी तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शाजापुर के प्रभारी मंत्री एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की।
🔔 यह भी पढ़ें...
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिले के प्रत्येक मंडल और वार्ड स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही “हर घर तिरंगा” अभियान के माध्यम से प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाने का आह्वान किया।
बैठक में संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तैयार की गई। उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को समाज तक पहुंचाने के लिए विभिन्न आयोजनों पर चर्चा की गई।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा तिरंगे के सम्मान में चलाए जा रहे अभियानों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता, उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी प्रभुलाल जाटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक नायक, महामंत्री विजय बैस एवं कृपाल सिंह मेवाड़, वीरेंद्र पाटीदार, भवर सिंह पवार सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































