किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। मोहन बड़ोदिया पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 11 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब ₹1.50 लाख मूल्य की चोरी गई 26 तराफे बरामद की हैं।
🔔 यह भी पढ़ें...
पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2025 को आदर्श नगर कॉलोनी शाजापुर निवासी रामबाबू वर्मा ने थाना मोहन बड़ोदिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 अगस्त 2025 की रात पुराना चैमा की पुलिया के पास ब्रिज निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली 26 तराफे अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन एवं थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह तोमर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा।
4 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अरबाज उर्फ गब्बर (26), निवासी सारंगपुर, जिला राजगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी के कब्जे से चोरी गई सभी 26 तराफे बरामद कर जब्त कर ली गईं। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह तोमर, उपनिरीक्षक दिलीप भिलाला, प्रधान आरक्षक हेमेन्द्र जादौन, भंवरलाल वर्मा, आरक्षक शैलेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र गुर्जर, सुरेश राठौर, कपिल यादव, विष्णु दांगी, अर्जुन बागड़ी, शिवचरण, राहुल जाट, जुझार सिंह तथा साइबर सेल के आरक्षक राजेश दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































