🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 16 February 2026

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का दो दिवस में निराकरण करें – कलेक्टर यादव


सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का दो दिवस में निराकरण करें – कलेक्टर यादव

समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

आगर मालवा।कलेक्टर प्रीति यादव ने निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर 50 दिवस से अधिक समय से लंबित सभी शिकायतों का आगामी दो दिवस में अनिवार्य रूप से निराकरण किया जाए। शिकायत निराकरण में जिन विभागों का प्रदर्शन निम्न है, वे शीघ्र सुधार कर ‘ए’ ग्रेड प्राप्त करें। निर्धारित समय-सीमा में समाधान नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती यादव ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में राजस्व, वन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की ग्रेडिंग की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में एसडीएम आगर मिलिंद ढोंके, डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई, समस्त तहसीलदार, सीएमओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली आगामी वीडियो कॉन्फ्रेंस को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने सभी विभागों को अंतिम प्रगति पत्रक (फाइनल पीटी) तैयार कर आंकड़ों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को प्रतिदिन डेटा अपडेट करने के लिए कहा गया।

राजस्व प्रकरणों पर विशेष जोर

कलेक्टर ने सीमांकन, नामांतरण एवं बंटवारा जैसे राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि सोयाबीन मुआवजा न प्राप्त होने से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ शत-प्रतिशत निराकरण किया जाए। उर्वरक वितरण हेतु सभी कृषकों की फार्मर आईडी बनाई जाये। जिनकी फार्मर आईडी बनी है, उनके सभी खसरे लिंक करे। समग्र ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा कर जनपद सीईओ और नगरीय निकाय सीएमओ को आवश्यक निर्देश दिये।

जनगणना-2027 की पूर्व तैयारियां

बैठक में जनगणना-2027 के संबंध में पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। कलेक्टर ने बताया कि जनगणना फरवरी–मार्च 2027 तक दो चरणों में पूर्ण की जाएगी। यह कार्य पूर्णतः डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी तथा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जनगणना से संबंधित सभी पूर्व तैयारियां शासन निर्देशानुसार समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने टीएल मार्क किए गए आवेदनों एवं अन्य लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। सभी तहसीलदारों को भूमि अभिलेखों के अद्यतनकरण एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए गए। “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत दर्ज आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिन विभागों द्वारा अब तक आवेदन दर्ज नहीं किए गए हैं, वे तत्काल पंजीयन करें। जिले का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दो दिवस के भीतर सभी लंबित आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, सभी विभागों को आई-गोट पोर्टल पर पंजीयन कराने तथा जिन अधिकारियों की आईडी निर्मित नहीं हुई है, उन्हें तत्काल आईडी बनवाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग शासन स्तर से प्राप्त लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

टोल कर्मचारियों पर दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ताओं से अभद्रता का आरोप

मक्सी टोल प्लाजा पर बजरंग दल, विहिप का हंगामा, तोड़फोड़ भी हुई शाजापुर। मक्सी रोजवास स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार शाम को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इन लोगों ने टोल प्लाजा बैरियर के सामने रोड पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। टोल प्लाजा प्रबंधन के अनुसार … Read more

टोल कर्मचारियों पर दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ताओं से अभद्रता का आरोप

मक्सी टोल प्लाजा पर बजरंग दल, विहिप का हंगामा, तोड़फोड़ भी हु शाजापुर। मक्सी रोजवास स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार शाम को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इन लोगों ने टोल प्लाजा बैरियर के सामने रोड पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। टोल प्लाजा प्रबंधन के अनुसार … Read more

दुर्गा वाहिनी से अभद्र व्यवहार के कारण बजरंग दल ने किया मक्सी टोल पर विरोध प्रदर्शन

शाजापुर। के सरदार पटेल गार्डन में आयोजित बजरंग दल की विभाग की बैठक में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं और टोल प्रबंधन के बीच सोमवार को तीखी झड़प हो गई। विवाद उस समय शुरू हुआ जब मक्सी की ओर से आ रही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और दुर्गा वाहिनी की मातृशक्तियों की बसों को रोजवास … Read more

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल प्रभाव से म.प्र. में लागू किए जाने की मांग की गई 

अभिभाषको के साथ घटित घटनाओ के विरोध में जिला अभिभाषक संघ, शाजापुर के द्वारा घटना का विरोध कर प्रतिवाद दिवस मनाकर, शाजापुर।सोमवार को जिला अभिभाषक संघ, शाजापुर ने अधिवक्ता संघ, करेरा, जिला शिवपुरी के अभिभाषक संजय कुमार सक्सेना की दिनांक 14.02.2025 को अपराधी द्वारा गोली मार कर निशृंस हत्या कर दी गई है, जिसकी म.प्र. … Read more

शाजापुर बेरछा रोड पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टर पलटने से लगा जाम

शाजापुर। बेरछा रोड पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टर पलटने से लगा जाम। स्थानीय बेरछा रोड पर आज एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमेंट की बोरियों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। भारी मात्रा में सीमेंट … Read more

यूजीसी कानून का विरोध स्वर्ण समाज ने निकाली रैली 

सांसद निवास का किया घेराव  उज्जैन।यूजीसी कानून के खिलाफ आज स्वर्ण समाज ने प्रदर्शन करते हुए रैली निकाल कर सांसद निवास का घेराव किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर यूजीसी एक्ट को वापस लेने की मांग की गई। केंद्र सरकार द्वारा लायें गये यूजीसी एक्ट का पूरे देश में विरोध हो रहा … Read more

सभी मस्जिदों में रोज़ा रखने और खोलने का एक ही समय होगा

रमज़ान की समय सारिणी और कैलेंडर का विमोचन शाजापुर। ईदगाह रोड़ स्थित मस्जिद बैतूल हम्द में आगामी पवित्र माह रमज़ान की तैयारियों को लेकर अंजुमन कमेटी की मीटिंग का आगाज़ क़ुरआन ए पाक की तिलावत से हुआ, जहां उलेमाओं और वरिष्ठजनों ने सेहरी व इफ़्तार की समय सारिणी के साथ वर्ष 2026-27 के कैलेंडर का … Read more

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल