🔥 ट्रेंडिंग

रेलवे कर्मचारी से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,

शाजापुर। सुनेरा थाना पुलिस ने रेलवे कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले अज्ञात आरोपियों का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा व मोटरसाइकिल जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 को फरियादी अफजल पिता रोशन खां निवासी रेलवे कॉलोनी शाजापुर के साथ एबी रोड मझानिया जोड़ के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट की थी। इस मामले में थाना सुनेरा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन और थाना प्रभारी उप निरीक्षक अंकित मुकाती के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साइबर सेल की मदद ली। 15 मार्च को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सरफराज उर्फ सलमान (29) निवासी आजाद नगर इंदौर हाल मुकाम चकोर पार्क कॉलोनी उज्जैन और राकेश (39) निवासी गजानंद नगर उज्जैन को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राशिद और उसके जीजा शमशेर के कहने पर अफजल के साथ पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की गई थी। पुलिस ने राशिद को भी पकड़कर पूछताछ की, जिसने अपराध स्वीकार किया। मामले में एक आरोपी शमशेर अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गौरतलब है कि आरोपी सरफराज उर्फ सलमान थाना कोतवाली शाजापुर के चोरी के मामले में स्थायी वारंटी भी था, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इन पुलिसकर्मियों का रहा विशेष योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंकित मुकाती, प्रधान आरक्षक रामनरेश धाकड़, कपिल नागर, हरिसिंह यादव, महिला प्रधान आरक्षक राधिका सक्सेना, आरक्षक सुधीर तोमर, अखिलेश भंडारी, अरुण यादव, गोविंद, रूपेंद्र तथा साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी सहित आरक्षक घनश्याम, राजेश और अनिल का सराहनीय योगदान रहा।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल