🔥 ट्रेंडिंग

बेहतर प्रबंधन पर जिला जेल शाजापुर को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

 शाजापुर। जिला जेल शाजापुर को बेहतर जेल प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ISO 9001:2015 एवं ISO 14001:2015 प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र फोटोन मैनेजमेंट सर्विसेज भोपाल द्वारा जारी किया गया।

प्रमाण पत्र कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋजु बाफना ने जेल अधीक्षक दुष्यन्त कुमार पगारे को प्रदान किया। इस अवसर पर उप जेल अधीक्षक सुनील कुमार मण्डलेकर भी उपस्थित रहे।

आईएसओ प्रमाण पत्र के लिए जेल की व्यवस्थाओं का 17 विभिन्न बिंदुओं पर परीक्षण किया गया। इनमें स्वच्छ जेल परिसर, कानूनों का पालन, कैदियों के अधिकार एवं कर्तव्यों का पालन, साफ-सफाई, आधुनिक रसोई व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं फल-फूलों का संरक्षण, गौशाला संचालन तथा कार्यालय प्रबंधन जैसी व्यवस्थाएं शामिल रहीं।

जिला जेल प्रशासन ने बताया कि यह उपलब्धि जेल में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों के सहयोग से संभव हो सकी। प्रमाण पत्र मिलने पर जेल स्टाफ में उत्साह का माहौल है।

बिना अनुमति के शासकीय नीम का पेड़ काटने का आरोप, मौके पर मिली लकड़ियां

ब्लैक स्पॉट पर ग्रामीणों को दिया सीपीआर प्रशिक्षण, राहवीर योजना की दी जानकारी

लाइसेंस नवीकरण एवं उत्पीड़न को लेकर नाविक समाज ने की बैठक

विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई जागरूकता साइकिल रैली

पतोली में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए मांगलिक भवन निर्माण की पहल, भूमि आवंटित