🔥 ट्रेंडिंग

रेलवे कॉलोनी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार — ₹1.30 लाख का मशरूका बरामद

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। थाना कोतवाली पुलिस को संपत्ति संबंधी अपराधों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹1 लाख 30 हजार मूल्य का मशरूका बरामद किया है।

पुलिस द्वारा 17-18 मई 2026 की रात्रि में कॉम्बिंग गश्त के दौरान धार-टांडा क्षेत्र से आए दो संदिग्ध व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने 27 मार्च 2026 को शाजापुर रेलवे कॉलोनी स्थित महेंद्र आर्य एवं महेश कुमार चौधरी के घरों में चोरी करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में अविन उर्फ अरविंद अलावा पिता बहादुर सिंह अलावा, उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गदरावद तहसील कुक्षी जिला धार तथा रवि पिता जवर सिंह मावड़ा, उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम काकंडकुआ तहसील कुक्षी जिला धार शामिल हैं।

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP-09-XL-3895 कीमत लगभग ₹70 हजार तथा फरियादी महेश चौधरी के घर से चोरी गया मंगलसूत्र पेंडल कीमत लगभग ₹60 हजार बरामद किया गया। इस प्रकार पुलिस ने कुल ₹1.30 लाख मूल्य का मशरूका जप्त किया है।

आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक नवीन बिलावलिया, सहायक उपनिरीक्षक संजय सवनेर, प्रधान आरक्षक प्रमोद नागर, आरक्षक संतोष डावर, आरक्षक राकेश पाण्डव, आरक्षक शिशुपाल, आरक्षक सुनील चौधरी एवं आरक्षक दीपक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!