🔥 ट्रेंडिंग

तीन घंटे बाद भी कलेक्टर के नहीं आने पर SDM को सौंपा ज्ञापन

शाजापुर।जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) के कार्यकर्ताओं ने एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को पद से हटाए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जयस कार्यकर्ताओं ने राजराजेश्वरी मंदिर से पैदल रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया और कलेक्टर को ही ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे।

जयस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि आदिवासी समाज की नौकरीपेशा महिला कु. सु. श्री. चिंतामणी चौहान (जाति भिलाला), निवासी ग्राम खोरियाएमा, को आंगनवाड़ी में तीन माह कार्य करने के बाद बिना किसी उचित कारण व पूर्व सूचना के पद से हटा दिया गया। इस संबंध में समाजजनों द्वारा दिनांक 07 जनवरी 2026 को भी ज्ञापन सौंपकर पुनः नियुक्ति की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जयस का आरोप है कि चिंतामणी चौहान के स्थान पर जिस महिला को नियुक्त किया गया है, उसका बीपीएल कूपन फर्जी है। इस संबंध में पूर्व ज्ञापन में भी विस्तृत जानकारी दी गई थी, इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया।

जयस के जिला अध्यक्ष सुनील भिलाला ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को अकारण हटाने वाले दोषियों पर कार्रवाई की जाए। यदि पीड़ित महिला के पक्ष में शीघ्र उचित निर्णय नहीं लिया गया, तो आदिवासी समाज महिला के हित में चक्काजाम एवं जनआंदोलन करेगा। वही जयस कार्यकर्ता सोमवार दोपहर करीब 1 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और सीधे कलेक्टर को ही ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं एसडीएम द्वारा ज्ञापन लेने का प्रयास किया गया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने इंकार कर दिया। लगभग तीन घंटे से अधिक समय तक चले घटनाक्रम के बाद अंततः एसडीएम मनीषा वास्कले को जयस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

error: Content is protected !!