नलखेड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जीवन सिंह शेरपुर ने किए मां बगलामुखी के दर्शन
निकुंज महेश्वरी नलखेड़ा
🔔 यह भी पढ़ें...
नलखेड़ा। आज से पावन गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ हो गया है, जिसके चलते विश्व प्रसिद्ध तंत्र पीठ मां बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा में सुबह से ही भक्तों का भारी हुजूम देखने को मिल रहा है। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की लंबी कतारें ब्रह्म मुहूर्त से ही माता के जयकारों के साथ लगनी शुरू हो गई थीं।

इस अवसर पर करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर अपने समर्थकों के साथ मां बगलामुखी के दरबार पहुंचे। उन्होंने माता की विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में मां बगलामुखी की साधना का विशेष महत्व है। शत्रुओं पर विजय और बाधाओं के निवारण के लिए भक्त यहाँ दूर-दूर से आते हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा और दर्शन की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
मंदिर के पुजारियों के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में विशेष हवन और पूजन का क्रम जारी रहेगा, जिसमें देशभर से कई विशिष्ट हस्तियों और साधकों के पहुंचेंगे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































