🔥 ट्रेंडिंग

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का मंत्री परमार भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे ने लिया जायजा

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। मुख्यमंत्री के 31 मई को शुजालपुर नगर आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री शुजालपुर में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

इसी संबंध में मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने तीनों प्रस्तावित स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, बैठक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए। मंत्री परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां समय पर एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।

बिना अनुमति के शासकीय नीम का पेड़ काटने का आरोप, मौके पर मिली लकड़ियां

ब्लैक स्पॉट पर ग्रामीणों को दिया सीपीआर प्रशिक्षण, राहवीर योजना की दी जानकारी

लाइसेंस नवीकरण एवं उत्पीड़न को लेकर नाविक समाज ने की बैठक

विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई जागरूकता साइकिल रैली

पतोली में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए मांगलिक भवन निर्माण की पहल, भूमि आवंटित