🔥 ट्रेंडिंग

मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत मामले में पांच लोगों पर केस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया।

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। पति-पत्नी का विवाद सुलझाने के लिए आयोजित बैठक में विवाद हो गया था। जिसमें एक बुजुर्ग के समय तीन लोगों के साथ मारपीट की गई थी। मारपीट में बुजुर्ग गंभीर घायल हुआ था। उपचार के लिए उसे इंदौर ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। मामले में मर्ग कायम कर इंदौर पुलिस ने शाजापुर की कोतवाली पुलिस को प्रकरण भेजा था। कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग की जांच कर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार इंदौर के खजराना निवासी तारीक पिता महमूद खान की शादी करीब पांच वर्ष पहले शाजापुर निवासी आशिया पिता मजीद खान से हुई थी। करीब 10 माह पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। जिसे सुलझाने के लिए 31 मई को शाजापुर के अपना मैरिज गार्डन में दोनों पक्षों की बैठक रखी गई थी। पीड़ित पक्ष के बयान के अनुसार इसी बैठक में विवाद हुआ। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। घटना में लड़के तारीक के पिता मकसूद खान उम्र 65 वर्ष गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए इंदौर ले गए, जहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में इंदौर पुलिस से प्राप्त मर्ग केस की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आशिया के पिता माजीद खान निवासी शाजापुर व अनस पिता शाहीद निवासी गिरवर रोड शाजापुर, जुनेद पिता शाहीद निवासी गिरवर रोड शाजापुर, आदील पिता खालिद निवासी नान्द्नी चांदनी सीहोर और मुनाफ पिता माजीद खान निवासी मंसुरी कालोनी शाजापुर के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। कोतवाली थाना टीआई संतोष वाघेला ने बताया कि पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!