🔥 ट्रेंडिंग

भंसाली मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी बाइक में लगाई आग, गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। शहर के भंसाली मोहल्ले में मंगलवार देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे वाहन मालिक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

भंसाली मोहल्ला निवासी विनीत झाला ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब 1 बजे अपने घर में सोने चले गए थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे उठकर बाहर देखा तो उनकी मोटरसाइकिल पूरी तरह जली हुई अवस्था में मिली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उनकी मोटरसाइकिल में आग लगाई है। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

विनीत झाला ने शहर में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि रात के समय नियमित गश्त होने से इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

जीआरपी उज्जैन की तत्परता से कुछ ही दिनों में लापता युवती सुरक्षित दस्तयाब, परिवार ने जताया आभार

शाजापुर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला की अभिनव पहल जिले के हर थाने में साइबर पुलिस इकाई की शुरुआत

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

error: Content is protected !!