किशोर सिंह राजपूत 9981757273
मोहन बड़ोदिया। थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कांग्रेस नेता सीताराम की मौत हो गई। मंगलवार रात बकानी रोड पर एक पेड़ के समीप उनकी मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सीताराम (60 वर्ष) पिता तोलाराम, निवासी बकानी के रूप में हुई है। मोहन बड़ोदिया थान के है। सीताराम मंगलवार रात मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बकानी रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें

















































