किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शुजालपुर में मार्केटिंग सोसायटी मार्ग स्थित एक निजी मकान में बुधवार सुबह 28 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब 7 वर्ष और 4 वर्ष है। मृतका का मायका कालापीपल थाना क्षेत्र के ग्राम खोखराकला में बताया गया है।
🔔 यह भी पढ़ें...
तड़के करीब 4 बजे अनीता पहली मंजिल पर सोने की बात कहकर ऊपर चली गई थीं। सुबह करीब 7 बजे परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका हुआ देखा। छत में पंखा टांगने के लिए लगे लोहे के हुक से रस्सी बांधकर यह कदम उठाया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल शुजालपुर मंडी भेज दिया। महिला ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें

















































