🔥 ट्रेंडिंग

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को निकलेगी शौर्य यात्रा तैयारियों को लेकर राजपूत समाज की बैठक संपन्न

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली भव्य शौर्य यात्रा को लेकर राजपूत समाज के वरिष्ठजनों एवं समाज प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 जून को निकलने वाली शौर्य यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों ने यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने के साथ ही यात्रा मार्ग, स्वागत मंच, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं समाज की सहभागिता बढ़ाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि शौर्य यात्रा का उद्देश्य वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के त्याग, पराक्रम, राष्ट्रभक्ति एवं स्वाभिमान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने समाज के सभी युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। समाजजनों ने एकजुट होकर शौर्य यात्रा को ऐतिहासिक  बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महाराणा प्रताप जी के आदर्शों पर चलने तथा समाज में एकता और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।

वायरल वीडियो के बाद लालघाटी थाना के एएसआई महेश कुमार घुरे निलंबित

कुएं में गिरे जीवित हिरण को सुरक्षित निकाला, डायल-112 और वन विभाग ने

वजीरपुर में मकान में लगी भीषण आग घरेलू सामान जलकर राख कोई जनहानि नहीं

पुलिस लाइन शाजापुर में ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण एवं समर कैंप का सफल समापन

डायल-112 के पायलट अंकित बरेठा का जन्मदिन, कर्तव्यनिष्ठा और साहस के लिए मिली शुभकामनाएं

error: Content is protected !!