🔥 ट्रेंडिंग

अवैध रेत खनन पर कार्रवाई करने पहुंची खनिज टीम पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 9981757273

कालापीपल। थाना क्षेत्र के ग्राम जंगीखेड़ी में अवैध रेत खनन रोकने पहुंची खनिज विभाग की टीम पर रेत माफियाओं द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। पार्वती नदी में कार्रवाई के दौरान शासकीय वाहन को निशाना बनाया गया, जिससे वाहन के कांच टूट गए और वाहन को नुकसान पहुंचा। घटना में खनिज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान मौके पर मौजूद रेत माफियाओं ने टीम का विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया। पथराव के बाद आरोपी ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन लेकर मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग ने रेत से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त किया, लेकिन जिस स्थान पर पथराव हुआ वहां सुरक्षा कारणों से आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद क्षेत्र में अवैध रेत खनन और खनिज विभाग की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

सांदीपनि विद्यालय के औचक निरीक्षण में प्राचार्य अनुपस्थित, कार्रवाई के निर्देश

किन्नर से दिल लगाया, ऑपरेशन करके आवाज बदलवाई और फिर दे दिया धोखा

बहू दिलाने के नाम पर ₹1.40 लाख की ठगी, दो माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

निकाह के नाम पर किन्नर से धोखाधड़ी, कोतवाली थाने में केस दर्ज

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान को विश्वस्तरीय पहचान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने जीआरपी इंदौर को किया सम्मानित

error: Content is protected !!