राजगढ़। जिले के पचोर क्षेत्र अंतर्गत कचनारिया गांव के पास सोमवार रात करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


🔔 यह भी पढ़ें...
हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक महिला-पुरुष घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार लोग शादी कार्यमम जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे अज्ञात से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग अंदर फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































