🔥 ट्रेंडिंग

ब्लैक स्पॉट पर सीपीआर प्रशिक्षण, राहवीर एवं पीएम राहत योजना की दी जानकारी

किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 9981757273

शाजापुर/पनवाड़ी। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना सुनेरा अंतर्गत ग्राम पनवाड़ी स्थित एबी रोड ब्लैक स्पॉट कट पॉइंट पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उज्जैन रेंज के डीआईजी नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय, एसडीओपी अजय मिश्रा, रक्षित निरीक्षक वंदना सिंह, यातायात प्रभारी सौरभ शुक्ला तथा थाना प्रभारी सुनेरा अंकित मुकाती उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला अस्पताल शाजापुर की चिकित्सक टीम द्वारा ग्रामीणों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि दुर्घटना या आकस्मिक स्थिति में समय पर दिया गया सीपीआर किसी व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को केंद्र सरकार की राहवीर योजना के संबंध में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार नागरिक को योजना के तहत 25 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए उपलब्ध कैशलेस उपचार सुविधा की जानकारी देते हुए बताया गया कि पात्र घायलों का प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत 1.50 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार कराया जा सकता है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और सड़क सुरक्षा, प्राथमिक उपचार तथा आपातकालीन सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

सांदीपनि विद्यालय के औचक निरीक्षण में प्राचार्य अनुपस्थित, कार्रवाई के निर्देश

किन्नर से दिल लगाया, ऑपरेशन करके आवाज बदलवाई और फिर दे दिया धोखा

बहू दिलाने के नाम पर ₹1.40 लाख की ठगी, दो माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

निकाह के नाम पर किन्नर से धोखाधड़ी, कोतवाली थाने में केस दर्ज

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान को विश्वस्तरीय पहचान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने जीआरपी इंदौर को किया सम्मानित

error: Content is protected !!