🔥 ट्रेंडिंग

थाना सुनेरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में 9 वर्षों से फरार ₹10,000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 9981757273

शाजापुर। पुलिस अधीक्षक शाजापुर द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के पुराने प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए इनामी घोषणा कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी शाजापुर के मार्गदर्शन में थाना सुनेरा पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

थाना सुनेरा के अपराध क्रमांक 141/2017, धारा 8/20 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज लगभग एक क्विंटल गांजा तस्करी के प्रकरण में वर्ष 2017 से फरार चल रहे आरोपी राजेश शर्मा पिता मोहनलाल शर्मा, निवासी ग्राम चाकरोद, थाना कालापीपल, जिला शाजापुर (वर्तमान पता – साईबाग कॉलोनी, उज्जैन) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर ₹10,000 का इनाम घोषित था और वह पिछले लगभग 9 वर्षों से फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ के लिए माननीय न्यायालय शाजापुर से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी पूर्व में भी थाना कालापीपल, जिला शाजापुर में 15 किलोग्राम गांजा तथा थाना सुआतला, जिला नरसिंहपुर में 1 क्विंटल 6 किलोग्राम गांजा तस्करी से संबंधित प्रकरणों में गिरफ्तार हो चुका है।

उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकित मुकाती (थाना प्रभारी, सुनेरा), उपनिरीक्षक लकड़ा, प्रधान आरक्षक अनिल यादव तथा आरक्षक राजकुमार, पुष्पेंद्र, रूपेंद्र पाल सिंह, मनोज, तरुण यादव, गोविंद और अखिलेश भंडारी का विशेष योगदान रहा।

जीआरपी उज्जैन की तत्परता से कुछ ही दिनों में लापता युवती सुरक्षित दस्तयाब, परिवार ने जताया आभार

शाजापुर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला की अभिनव पहल जिले के हर थाने में साइबर पुलिस इकाई की शुरुआत

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

error: Content is protected !!