किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा आज को राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
🔔 यह भी पढ़ें...

अभियान के तहत बिजना जोड़, ठुकराना जोड़, पनवाड़ी कट पॉइंट एवं अन्य स्थलों पर पिछले तीन वर्षों में हुई गंभीर सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें हुई मृत्युओं की जानकारी प्रदर्शित करते हुए फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए। साथ ही संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए चेतावनी एवं जागरूकता संबंधी बैनर-पोस्टर भी लगाए गए।
यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन स्थानों पर पूर्व में कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अभियान के दौरान वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ओवरटेकिंग से बचने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
पुलिस ने वाहन चालकों से आह्वान किया कि वे ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में वाहन की गति धीमी रखें और सड़क संकेतकों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके तथा स्वयं एवं अन्य लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके।



टॉप न्यूज़










शेयर करें

















































