किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 9981757273
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। बीती रात आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर ने जिले में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और लकड़ी के अवैध परिवहन की हकीकत सामने ला दी है। खास बात यह है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग से लेकर तमाम अन्य विभाग पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वर्षों पुराने पेड़ काटकर लकड़ियों का खुलेआम अवैध परिवहन हो रहा है और इसे लेकर पुलिस, वन विभाग और राजस्व अमला चुप्पी साधे बैठा है। दरअसल अवैध लकड़ी से भरे वाहन जिले के कई थाने और पुलिस चौकी के सामने से गुजर रहे हैं। पुलिस को भी उनकी खबर है। वन विभाग भी लकड़ियों के अवैध परिवहन और पेड़ों की कटाई से अनजान नहीं है। किंतु इसकी रोकथाम को लिए निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यवाही का अभाव बना हुआ है। बीती रात हुए सड़क हादसे में सामने आया कि ट्रक में अवैध रूप से लकड़ियों का परिवहन हो रहा था। किंतु मौके पर रात में वन अमले का कोई भी जिम्मेदार नहीं पहुंचा।



टॉप न्यूज़









शेयर करें

















































