🔥 ट्रेंडिंग

अनियंत्रित कंटेनर नहर में गिरा, चालक घायल

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

NH-52 पर एचपी पेट्रोल पंप के पास हादसा, यातायात पुलिस ने संभाली व्यवस्था

शाजापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बिजना जोड़ और ठुकराना जोड़ के बीच स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार शाम को एक कंटेनर अनियंत्रित होकर नहर की दीवार तोड़ते हुए नहर में जा गिरा। दुर्घटना में कंटेनर चालक घायल हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे बनी नहर की दीवार तोड़ते हुए नहर में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाला।

मौके पर यातायात पुलिस की ओर से सूबेदार सीमा मौर्य एवं प्रधान आरक्षक अमित जाट पुलिस ने पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया तथा दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से यातायात प्रभावित नहीं हुआ। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा कंटेनर को नहर से बाहर निकालने की कार्रवाई जारी है

गैंगरेप का 10 हजार का इनामी ट्रक चालक हरियाणा से गिरफ्तार,24 घंटे में युवती बरामद

100 किलो गांजा तस्करी मामले में 9 साल बाद फैसला, तस्कर को 15 साल की सजा

सब इंस्पेक्टर आरएस तोमर हुए सेवानिवृत्त एसपी प्रियंका ने शाल-श्रीफल भेंट कर दी भावभीनी विदाई

मंडी शुल्क वृद्धि पर व्यापारीयो का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पुलिस विभाग के तीन अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई देकर किया सम्मानित 

error: Content is protected !!