🔥 ट्रेंडिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को नगर पालिका परिषद शाजापुर एवं सहयोगी संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बापू कुटिया परिसर में भी नगर पालिका द्वारा विशेष पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका सीएमओ भूपेंद्र कुमार दीक्षित ने कहा कि नगर पालिका पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार नए प्रयास कर रही है। इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर के विभिन्न पार्कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि वे वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

सीएमओ ने आमजन से भी अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे, जिससे पर्यावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाया जा सके।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी, सहायक यंत्री सुरेंद्र सोजतिया, जितेंद्र ठोंमरे, भरत चुराडिया, अनिल चूलीवाल सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं सहयोगी संस्थानों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर बापू कुटिया परिसर में पौधारोपण करते नगर पालिका पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सहयोगी संस्थानों के सदस्य।

तिरंगा यात्रा की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने की समीक्षा बैठक

21 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के मामले में शाजापुर के जिला पंचायत सदस्य को पकड़ा

11 माह से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार, ₹1.50 लाख की 26 तराफे बरामद

सांदीपनि विद्यालय के औचक निरीक्षण में प्राचार्य अनुपस्थित, कार्रवाई के निर्देश

किन्नर से दिल लगाया, ऑपरेशन करके आवाज बदलवाई और फिर दे दिया धोखा

error: Content is protected !!