🔥 ट्रेंडिंग

पेयजल संकट को लेकर फूटा जनआक्रोश, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

मोहन बड़ोदिया / विगत छह माह से पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों नागरिक नलखेड़ा चौराहे पर एकत्रित हुए और पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

आंदोलन के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि करोड़ों रुपये की पेयजल परियोजना के बावजूद क्षेत्र की जनता पिछले छह महीनों से पानी के लिए परेशान है। बार-बार शिकायतों और मांगों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका, जिसके चलते लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

इस अवसर पर कमल चौधरी, अमित गुप्ता, जनपद सदस्य गोपाल राठौर, जिला पंचायत सदस्य लोकेंद्र सिंह सोलंकी, वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम सोनी एवं नितेश पटेल ने जल संकट की गंभीरता को उजागर करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। आंदोलन का संचालन पुरुषोत्तम चौहान ने किया। इस दौरान सचिन कारपेंटर, मोहसिन अली वारसी, श्रीमती जयश्री मकवाना, सागर वैद्य, जाबिर अंसारी, इब्राहिम भाई, रोहित शर्मा, मोहित सोनी, आनंद सोनी, दीपक मालवीय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। चक्काजाम स्थल पर पहुंचे जल निगम के जनरल मैनेजर उमाकांत चौधरी, सचिन दांगी एवं नायब तहसीलदार मुकेश गुप्ता को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने उपस्थित जनता को आश्वस्त करते हुए पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए एक माह का समय मांगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया, वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भविष्य में और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

आभार प्रदर्शन कमल चौधरी ने व्यक्त किया।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!