किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 9981757273
शुजालपुर। शुजालपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह करीब 9:09 बजे एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ट्रेन में यात्रा के दौरान महिला का रक्तचाप (बीपी) अत्यधिक बढ़ जाने से वह अचेत अवस्था में हो गई।
🔔 यह भी पढ़ें...
महिला की हालत गंभीर होते देख ट्रेन के टीटी ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल कर सहायता मांगी। इसके बाद शुजालपुर की 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
एम्बुलेंस के ईएमटी निखिल चंद्रवंशी एवं पायलट सुरेश सिसोदिया ने महिला को प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए तुरंत नजदीकी सिविल अस्पताल शुजालपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
समय रहते सूचना और त्वरित चिकित्सा सहायता मिलने से महिला को शीघ्र अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया जा सका।



टॉप न्यूज़










शेयर करें

















































