🔥 ट्रेंडिंग

सराफा बाजार में उज्जैन पुलिस की दबिश

किशोर सिंह राजपूत 9981757573

शाजापुर। शहर के सराफा बाजार स्थित एक ज्वेलर्स दुकान पर उज्जैन जिले की पुलिस टीम पहुंची। यहां पुलिस ने दुकानदार से उनके थाना क्षेत्र में हुई आभूषण की चोरी के मामले में जानकारी ली। दरअसल पुलिस द्वारा चोरी के मामले के आरोपी पकड़ लिए गए हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने पुलिस को चोरी के आभूषण सराफा बाजार की इसी दुकान पर बेचने की बात कही है। इस पर पुलिस सराफा बाजार स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची और उन्होंने चोर द्वारा दी गई जानकारी के बारे में ज्वेलर्स से चर्चा की। हालांकि ज्वेलर्स ने मामले में जानकारी होने से इनकार किया। जिस पर दुकान के खरीदी बिक्री के दस्तावेज व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिस दुकान पर बुधवार को उज्जैन जिले की पुलिस टीम पहुंची। उसी दुकान पर पूर्व में भी चोरी का माल खरीद बिक्री की जांच के दौरान पुलिस पहुंच चुकी है। इधर, सराफा बाजार में उज्जैन पुलिस की मौजूदगी को लेकर ज्वेलर्स दुकानदारों में चर्चा का दौर चल रहा है। दरअसल बार-बार सराफा बाजार में स्थानीय और बाहर की पुलिस द्वारा चोरी के आभूषण खरीद बिक्री के मामले को लेकर जांच के लिए पहुंचना। बाजार की साख को भी नुकसान पहुंचा रहा है।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!