🔥 ट्रेंडिंग

खुले चैंबर का खतरा इंदौर में फिर हादसा, नागरिक गिरा गड्ढे में

इंदौर। शहर में खुले पड़े सीवर चैंबर एक बार फिर हादसे का कारण बने। उज्जैन नाके से आगे कुशवाहा नगर मेन रोड स्थित लोहार गली के सामने पिछले तीन दिनों से सड़क पर चैंबर खुला पड़ा था, जिसमें एक नागरिक गिर गया।

घटना में घायल व्यक्ति की पहचान दिलीप करोसिया निवासी भगत सिंह नगर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चैंबर लंबे समय से खुला था, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा इसे बंद कराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही चोइथराम मेन रोड पर एक निगमकर्मी की खुले चैंबर में गिरने से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद नगर निगम की लापरवाही जारी है, जिससे शहरवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले चैंबरों को तत्काल बंद कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!