शाजापुर। धार स्थित भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के संभावित फैसले को लेकर शाजापुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

🔔 यह भी पढ़ें...
कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलने से रोका जा सके। नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।
शहर के प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



टॉप न्यूज़










शेयर करें

















































