🔥 ट्रेंडिंग

शुजालपुर की बेटी शैली नेमा ने प्रदेश में किया नाम रोशन, 12वीं में आठवां स्थान प्राप्त

शुजालपुर के माँ शारदा संदीपनि उ.मा. विद्यालय की होनहार छात्रा कु. शैली नेमा ने मध्यप्रदेश हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। वाणिज्य संकाय की छात्रा शैली ने 500 में से 483 अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया।

शैली की इस शानदार सफलता से विद्यालय परिवार, परिजन और शहरवासियों में हर्ष का माहौल है। उनके पिता श्री अजय नेमा ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए इसे मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने शैली को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्र के लोगों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए बिटिया को शुभकामनाएं दी हैं।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल