🔥 ट्रेंडिंग

सनकोटा बायपास पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाल-बाल बचे दो लोग

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर।शहर के समीप सनकोटा बायपास पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसा सामने आया है। सुबह करीब 6:30 बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और वाहन पर सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस  डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की।

सामगी से शाजापुर मंडी आ रहा था ट्रैक्टर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम सामगी से शाजापुर प्याज लेकर मंडी  जा रहा था। सुबह का समय होने के कारण यातायात कम था। सनकोटा बायपास के समीप वाहन चालक ने ट्रैक्टर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर कुल दो व्यक्ति सवार थे, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

लालघाटी ‘डायल 112’ की टीम ने दिखाई तत्परता

हादसे की सूचना मिलते ही लालघाटी पुलिस की डायल 112 (FRV) टीम तुरंत घटनास्थल पहुंच गई। मौके पर पहुंचे डायल 112 के स्टाफ में शामिल आरक्षक 271 जितेंद्र मालवीय और पायलट कमलेश बड़कनिया । टीम ने तुरंत घटनास्थल का जायजा लिया, सवारों की कुशलता जानी और यह सुनिश्चित किया कि मार्ग पर यातायात बाधित न हो।

शाजापुर में मूसलाधार बारिश बिजाना-हरियाणी पुल पर ऊपर पानी आने से एक घंटे थमा रहा यातायात

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

error: Content is protected !!