🔥 ट्रेंडिंग

पहली बारिश में खुली व्यवस्थाओं की पोल, सड़कों पर भरा पानी पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। मानसून की पहली बारिश ने शहर  की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। पुराने ए.बी. रोड स्थित पशु चिकित्सालय के सामने सड़क पर पानी भर जाने से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतें हुईं तथा क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा।

वहीं दूसरी ओर शाजापुर-बेरछा मार्ग पर तेज बारिश और हवा के कारण एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

सूचना मिलने पर संबंधित विभाग एवं स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

पहली ही बारिश में जलभराव और मार्ग अवरुद्ध होने जैसी समस्याओं ने नगर की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था में सुधार और सड़कों के रखरखाव की मांग की है, ताकि आगामी बारिश के दौरान नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!