🔥 ट्रेंडिंग

इंटेकवेल पंप की केबल फॉल्ट से जलापूर्ति प्रभावित,

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। क्षेत्र में बुधवार को चली तेज हवा के कारण सांपखेड़ा स्थित इंटेकवेल पंप की विद्युत केबल में फॉल्ट आ गया, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण इंटेकवेल से जल प्रदाय प्रभावित हुआ और नगर के कई क्षेत्रों में निर्धारित पेयजल वितरण नहीं हो सका।

जानकारी के अनुसार, नगर में वर्तमान में एक दिन छोड़कर पेयजल वितरण किया जा रहा है। ऐसे में निर्धारित दिन पर पानी की सप्लाई नहीं होने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मोहल्लों में लोगों को पेयजल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पहले से ही सीमित अंतराल में जलापूर्ति होने के कारण यदि किसी तकनीकी खराबी या अन्य कारण से सप्लाई बाधित होती है तो पानी की गंभीर किल्लत उत्पन्न हो जाती है। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने जल्द से जल्द विद्युत फॉल्ट सुधारकर नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।

विभागीय अमला केबल फॉल्ट को सुधारने में जुटा हुआ है, ताकि पेयजल व्यवस्था को शीघ्र सामान्य किया जा सके।

जीआरपी उज्जैन की तत्परता से कुछ ही दिनों में लापता युवती सुरक्षित दस्तयाब, परिवार ने जताया आभार

शाजापुर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला की अभिनव पहल जिले के हर थाने में साइबर पुलिस इकाई की शुरुआत

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

error: Content is protected !!