🔥 ट्रेंडिंग

शुजालपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूली छात्रा को रौंदा, साइकिल के हुए दो टुकड़े

ब्रेकिंग न्यूज़:

शाजापुर जिले के शुजालपुर। सिटी मंडी फोरलेन मार्ग पर आज एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ लापरवाही पूर्वक चलाई जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन ने साइकिल से जा रही स्कूली छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा की साइकिल के परखच्चे उड़ गए और वह दो टुकड़ों में बंट गई।

सीसीटीवी में कैद हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना

यह दर्दनाक हादसा सिटी मंडी फोरलेन मार्ग पर हुआ। दुर्घटना की पूरी लाइव कव्हरेज पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो चालक की घोर लापरवाही और अत्यधिक तेज गति के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

विद्यानगर कॉलोनी की रहने वाली है छात्रा

मिली जानकारी के अनुसार, घायल स्कूली बालिका की पहचान आराध्या, पिता प्रशांत सिटोके के रूप में हुई है, जो कि शुजालपुर की विद्यानगर कॉलोनी की निवासी है। घटना के बाद घायल छात्रा को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

फोरलेन मार्ग पर लगातार बढ़ती वाहनों की रफ्तार और चालकों की लापरवाही आए दिन हादसों को आमंत्रण दे रही है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच और आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

बिना अनुमति के शासकीय नीम का पेड़ काटने का आरोप, मौके पर मिली लकड़ियां

ब्लैक स्पॉट पर ग्रामीणों को दिया सीपीआर प्रशिक्षण, राहवीर योजना की दी जानकारी

लाइसेंस नवीकरण एवं उत्पीड़न को लेकर नाविक समाज ने की बैठक

विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई जागरूकता साइकिल रैली

पतोली में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए मांगलिक भवन निर्माण की पहल, भूमि आवंटित