शाजापुर। अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत द्वारा नगर पालिका शाजापुर के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की एरियर राशि की अंतिम किस्त का भुगतान किए जाने की मांग को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करने की अपील की गई।

🔔 यह भी पढ़ें...
महापंचायत पदाधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका शाजापुर के समस्त कर्मचारियों को अब तक सातवें वेतनमान की एरियर राशि की अंतिम किस्त का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि जिले एवं आसपास के अन्य निकायों में कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का पूरा एरियर भुगतान किया जा चुका है। इसके बावजूद शाजापुर नगर पालिका के कर्मचारी आज भी अपनी अंतिम किस्त की राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
ज्ञापन में कहा गया कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लंबित एरियर राशि का भुगतान कर्मचारियों के लिए राहत साबित होगा। कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की कि लंबित एरियर राशि का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए, ताकि कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष समाप्त हो सके।
इस दौरान अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के पदाधिकारी एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कर्मचारियों के हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।



टॉप न्यूज़










शेयर करें

















































