🔥 ट्रेंडिंग

तकनीकी साक्ष्यों से सूने मकान की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, चोरी का सामान बरामद

शाजापुर। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।

सूने मकानों में रात्रि के समय हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष वाघेला द्वारा विशेष टीम गठित की गई थी। 26 मई 2026 को फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रेहान शाजापुर निवासी की पहचान की गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों पीरुशाह उम्र 26 वर्ष एवं हर्ष उम्र 22 वर्ष ने मिलकर ग्राम आलाउमरोद स्थित सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा अलमारी का लॉक तोड़कर चांदी का कंदोरा, पायजेब, चांदी की अंगूठी, चांदी की पट्टी, बच्चों के कड़े सहित एलसीडी, होम थिएटर एवं दो छोटे स्पीकर चोरी करना कबूल किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 मई को आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा 27 मई को उनके कब्जे से एक एलसीडी, एक होम थिएटर, दो छोटे साउंड बॉक्स एवं एक छोटी सायकल जब्त की, जिसकी कुल कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई है। चोरी गई चांदी की सामग्री की बरामदगी के लिए आरोपी रेहान का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। अन्य मामलों में भी आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपी हर्ष एवं पीरुशाह को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में का.उनि. निर्मल तिग्गा, उप निरीक्षक वरुण सिंदल, प्रधान आरक्षक प्रमोद नागर, आरक्षक संजय पटेल, जितेन्द्र जाटव एवं सुनील चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरी टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

बिना अनुमति के शासकीय नीम का पेड़ काटने का आरोप, मौके पर मिली लकड़ियां

ब्लैक स्पॉट पर ग्रामीणों को दिया सीपीआर प्रशिक्षण, राहवीर योजना की दी जानकारी

लाइसेंस नवीकरण एवं उत्पीड़न को लेकर नाविक समाज ने की बैठक

विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई जागरूकता साइकिल रैली

पतोली में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए मांगलिक भवन निर्माण की पहल, भूमि आवंटित