किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। जिले के सुंदरसी थाना क्षेत्र में बीती रात दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगने की बात सामने आई है। घायल युवक का उपचार जिला अस्पताल शाजापुर में चल रहा है। मामले की जांच के लिए दूसरे जिले से एफएसएल टीम भी बुलाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सुंदरसी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोदिया इंदौर निवासी लालसिंह पुत्र धारा सिंह गुर्जर के पैर में गोली लगी है।
🔔 यह भी पढ़ें...
उपचार के बाद वह जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती है। लालसिंह का एक साथ ही रवि पुत्र गणपत गुर्जर भी घायल हुआ है। वहीं दूसरे पक्ष के मानसिंह पुत्र बल्लू उम्र 62 साल भी जिला अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। मानसिंह के पुत्र ने बताया कि लालसिंह ने उसके पिता से झगड़ा किया और घायल कर दिया। वह गत दिवस कट्टा (देशी पिस्तौल) व हथियार लेकर आया था। उन्होंने लालसिंह के पास से एक कट्टा और मोटरसाइकिल भी छीनकर सुंदरसी थाना पुलिस को दी थी। वहीं दूसरी ओर लाल सिंह ने मानसिंह के पक्ष के लोगों पर हमला करने और पैर में गोली मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें

















































