किशोर सिंह राजपूत 9981757273
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में ₹2.61 प्रति लीटर तथा डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर की वृद्धि की है। पिछले एक महीने में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता, किसानों और परिवहन क्षेत्र पर सीधा असर पड़ेगा।
🔔 यह भी पढ़ें...
पेट्रोल-डीजल महंगा होने से मालभाड़ा बढ़ सकता है, जिससे रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। खेती-किसानी में ट्रैक्टर और पंपसेट चलाने वाले किसानों का खर्च बढ़ेगा। वहीं बस, ऑटो और सार्वजनिक परिवहन के किराए में भी इजाफा हो सकता है। स्कूल बसों के शुल्क बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।
जानकारों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद क्रूड ऑयल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। इसी के चलते तेल कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें

















































