शाजापुर। गायत्री शक्तिपीठ शाजापुर के 39वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार 9 मई 2026 को विविध धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे गायत्री यज्ञ से होगी, जिसके पश्चात ठीक 8:45 बजे वेदमाता गायत्री, मां सरस्वती एवं मां दुर्गा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।
गायत्री शक्तिपीठ परिवार द्वारा नगर के समस्त प्रज्ञा परिजनों, दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है। श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे अपने परिवार की ओर से मां को भोग लगाने हेतु घर पर बनाई गई सामग्री निर्धारित समय पर लेकर पहुंचे।
🔔 यह भी पढ़ें...
आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि ऋतुफल के अतिरिक्त अन्य सभी भोग सामग्री घर पर बनी हुई ही लाई जाए, बाजार से खरीदी गई सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी।
गायत्री शक्तिपीठ परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से इस पुनीत आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागी बनने तथा भक्तिपूर्ण वातावरण में वार्षिक समारोह का आनंद लेते हुए परमपूज्य गुरुदेव द्वारा शक्तिपीठ स्थापना के उद्देश्य के चिंतन-मनन एवं क्रियान्वयन का संकल्प लेने का आह्वान किया है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































