🔥 ट्रेंडिंग

निर्माणाधीन मकान से केबल चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी भी नामजद

 किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर।आदर्श नवीन नगर में निर्माणाधीन मकान से 40 हजार रुपये की विद्युत केबल चोरी। केबल काटने और खींचने से फरियादी को हुआ करीब 1 लाख रुपये का नुकसान। पड़ोस में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर पुलिस ने दबोचा आरोपी।आरोपी को न्यायालय ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, खरीदार व्यापारी भी बना आरोपी।

सीसीटीवी फुटेज से खुला केबल चोरी का राज, रिमांड पर आरोपी

शाजापुर।शहर के आदर्श नवीन नगर में एक निर्माणाधीन मकान से विद्युत केबल चोरी होने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तार चुराने वाले मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने चोरी के तार खरीदने वाले एक स्थानीय बर्तन व्यापारी के नाम का भी खुलासा किया है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने उक्त बर्तन व्यापारी को भी मामले में सह-आरोपी बनाया है।

सोमवार को पुलिस ने पकड़े गए आरोपी युवक निवासी शाजापुर को माननीय न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, जिसमें अन्य चोरियों के खुलासे होने की भी उम्मीद है।

फर्नीचर कार्य के दौरान कटी थी लाइट फिटिंग, 1 लाख का नुकसान

फरियादी सिद्धांत पुत्र शिवनारायण सोनी  आदर्श नवीन नगर, वार्ड क्र. 25, शाजापुर ने बीते 13 मई को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया था कि उनके मौजूदा मकान के पास में ही उनका एक अन्य नया मकान बन रहा है, जिसमें वर्तमान में फर्नीचर का काम चल रहा है।

13 मई को कोई अज्ञात बदमाश उनके नए मकान के अंदर प्रवेश कर गया और लाइट फिटिंग के लिए डाले गए बिजली के महंगे वायर जगह-जगह से खींचकर व काटकर चोरी कर ले गया। फरियादी के मुताबिक, चोरी गए तारों की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये है, लेकिन बदमाशों द्वारा जगह-जगह से तार काटने और खींचने के कारण मकान में करीब 1 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है।

थैली में केबल ले जाते कैद हुआ था आरोपी

विद्युत केबल चोरी की यह पूरी वारदात निर्माणाधीन मकान के पड़ोस में स्थित एक घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज में एक संदिग्ध युवक मकान से चोरी की गई बिजली की केबल को एक प्लास्टिक की थैली में भरकर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा था। पुलिस ने इसी सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर बारीकी से पड़ताल की और अंततः केबल चुराने वाले आरोपी युवक को धर दबोचा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही इसका अधिकृत राजफाश किया जाएगा।

बिना अनुमति के शासकीय नीम का पेड़ काटने का आरोप, मौके पर मिली लकड़ियां

ब्लैक स्पॉट पर ग्रामीणों को दिया सीपीआर प्रशिक्षण, राहवीर योजना की दी जानकारी

लाइसेंस नवीकरण एवं उत्पीड़न को लेकर नाविक समाज ने की बैठक

विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई जागरूकता साइकिल रैली

पतोली में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए मांगलिक भवन निर्माण की पहल, भूमि आवंटित