किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। शहर के शिव शक्ति कोल्ड स्टोरेज के समीप एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डॉयल 112 को दी।
🔔 यह भी पढ़ें...
सूचना मिलते ही डॉयल 112 मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को प्राथमिक सहायता प्रदान कर जिला अस्पताल रवाना किया गया। बताया गया है कि घायल व्यक्ति घटना के समय अकेला था। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घायल को अस्पताल पहुंचाने में डॉयल 112 के स्टाफ राहुल मालवीय एवं पायलट अजय सिसोदिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें

















































