🔥 ट्रेंडिंग

शुजालपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों हाथ कटे, हालत गंभीर

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। जिले के शुजालपुर रेलवे स्टेशन के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ इंजन यार्ड के सामने रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान जामनेर निवासी जीवन अहिरवार के रूप में हुई है।

घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मामला आत्महत्या के प्रयास का लग रहा है। युवक अचानक ट्रेन के सामने आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में जीवन अहिरवार का एक हाथ कंधे के पास से और दूसरा हाथ कलाई के पास से शरीर से अलग हो गया।

घटना के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों और रेलवे स्टाफ की मदद से गंभीर रूप से लहूलुहान युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी हुई है।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!