🔥 ट्रेंडिंग

गायत्री शक्तिपीठ में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्राण प्रतिष्ठा दिवस

शाजापुर। गायत्री शक्तिपीठ शाजापुर के 39वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार 09 मई 2026 को प्राण प्रतिष्ठा दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन गायत्री यज्ञ के पश्चात ठीक 8:45 बजे वेदमाता गायत्री, मां सरस्वती एवं मां दुर्गा को छप्पन भोग अर्पित किया गया।

इस अवसर पर नगर के गायत्री परिजनों, दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों पर भोग तैयार कर श्रद्धाभाव से मां को अर्पित किया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने गायत्री शक्तिपीठ द्वारा संचालित धार्मिक, सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं से प्रतिदिन गायत्री उपासना करने तथा शुद्ध सात्विक भोजन अपनाने का आग्रह किया गया। साथ ही आगामी अधिकमास में हर्बल गार्डन गरासिया घाट पर आयोजित दैनिक यज्ञ में भाग लेने एवं गायत्री जयंती-गंगा दशहरा पर्व तक अधिक से अधिक बच्चों को गायत्री चालीसा कंठस्थ कराने का संकल्प भी लिया गया।

इस दौरान शाजापुर की बेटी छवि सक्सेना के पायलट बनने तथा रागिनी भावसार द्वारा एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण करने पर गायत्री परिवार की ओर से जिला समन्वयक मनोरमा सोनी ने दोनों प्रतिभाशाली बेटियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!