🔥 ट्रेंडिंग

नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। शहर के इंदिरा नगर में अधिकमास के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को भव्य चल समारोह के साथ समापन हुआ। कथा समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने धर्म और भक्ति के वातावरण में भागवत कथा पौथी की शोभायात्रा निकाली।

चल समारोह में प्रधान आरक्षक चंद्रपाल जाट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भागवत कथा पौथी को सिर पर धारण कर शामिल हुए। कथा वाचक पंडित लालशंकर मेहता भी शोभायात्रा में उपस्थित रहे। मार्ग में श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर भागवत कथा पौथी का पूजन-अर्चन किया तथा पंडित मेहता का स्वागत-सत्कार कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

कथा का आयोजन 26 मई से प्रारंभ हुआ था। कथा के दौरान पंडित मेहता ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, उपदेशों एवं सद्मार्ग पर चलने के संदेशों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह जैसे धार्मिक आयोजनों का भी आयोजन किया गया, जिनमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अपने प्रवचनों में पंडित मेहता ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं गौ संरक्षण का आह्वान करते हुए समाज को जागरूक रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा युवा पीढ़ी को बर्बादी की ओर ले जा रहा है और कई युवा इसकी लत के कारण अपराध की राह तक अपनाने लगे हैं। उन्होंने समाज से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया।

साथ ही वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा वर्षाजल संरक्षण के लिए प्रभावी प्रयास करने की अपील की। कथा में शामिल श्रद्धालुओं ने भी पंडित मेहता के संदेशों को जीवन में उतारने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

जीआरपी उज्जैन की तत्परता से कुछ ही दिनों में लापता युवती सुरक्षित दस्तयाब, परिवार ने जताया आभार

शाजापुर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला की अभिनव पहल जिले के हर थाने में साइबर पुलिस इकाई की शुरुआत

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

error: Content is protected !!